‘मत करो’, बिपाशा बसु को मिली थी ‘जिस्म’ न करने की चेतावनी, बोलीं- सबने कहा करियर खत्म हो जाएगा

बिपाशा बसु एक समय पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। हालांकि, शादी और बेटी देवी के जन्म के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूरी बना ली। फिलहाल बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर फोकस कर रही हैं। बिपाशा ने 2001 में ‘अजनबी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं साल 2003 में रिलीज हुई ‘जिस्म’ में उन्होंने एक इरोटिक रोल निभाकर सबको हैरान कर दिया। अब बिपाशा ने बताया कि कैसे जब उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भरी, उन्हें सबने चेतावनी दी थी कि इस तरह का किरदार उनका करियर खत्म कर सकता है।

जब बिपाशा बसु को मिली वॉर्निंग

बिपाशा बसु ने Elle India से बातचीत में बताया कि जब उन्होंने ‘जिस्म’ करने का फैसला किया, तो उन्हें पता था कि वह बहुत बड़ा रिस्क ले रही हैं। बिपाशा के अनुसार, उस समय इंडस्ट्री में कई लोगों ने उन्हें ये फिल्म नहीं करने की सलाह दी, क्योंकि उन्होंने चिंता थी कि बोल्ड सीन करना उनके करियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन, बिपाशा उनकी बातों से सहमत नहीं थीं और उन्होंने ये फिल्म करने का फैसला किया। इस फिल्म में बिपाशा बसु के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

मेरे लिए ‘जिस्म’ एडल्ट लव स्टोरी थी- बिपाशा

बिपाशा कहती हैं- ‘इंडस्ट्री में हर किसी ने मुझसे कहा कि ‘यह फिल्म (जिस्म) मत करो।’ उनका कहना था कि अगर मैं ऐसी फिल्म करूंगी, जिसमें थोड़ा भी इरोटिका है, तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मगर मेरे लिए ये बस एक एडल्ट लव स्टोरी थी और मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं थी। मेरा मानना था कि मैं भी एडल्ट हूं और ये सिर्फ एक एडल्ट लव स्टोरी है। इसे एडल्ट फिल्म के तौर पर ही बनाया गया है और ये बच्चों के लिए नहीं है। मुझे पता था कि ये किस तरह की फिल्म है और मैंने क्या साइन किया है। इस फिल्म में सोनिया के किरदार के जरिए मुझे अलग-अलग शेड्स को एक्सप्लोर करने का मौका मिला, जो मुझे पसंद आया। मैं बस ये जानती थी कि मुझे ये फिल्म करनी है।’

बेटी देवी के जन्म के बाद बढ़े वजन पर हुईं ट्रोल

इसी दौरान बिपाशा बसु ने बेटी देवी के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी प्रतिक्रिया दी। बिपाशा बसु पहले भी मां बनने के बाद वजन बढ़ने पर बात कर चुकी हैं और अब उन्होंने एक बार फिर इस पर रिएक्ट किया और कहा – ‘आज के समय में भी महिलाओं को लेकर जिस तरह की बातें होती हैं, वो बहुत अजीब है। आप बच्चे को जन्म देती हैं और आपसे उम्मीद की जाती है कि 40 की उम्र में भी आप जादुई रूप से 20 की उम्र वाली शेप में आ जाएं। बच्चे के जन्म के बाद अगर कोई महिला जल्दी अपने शेप में वापस नहीं आ पाती तो उसे ट्रोल किया जाता है।’

जिस्म के बारे में

‘जिस्म’ की बात करें तो 2003 में रिलीज हुई ये फिल्म एक इरोटिक थ्रिलर थी, जो बिपाशा के शुरुआती करियर के एक अहम मोड़ पर आई थी। अमित सक्सेना के निर्देशन में बनी और महेश भट्ट की लिखी इस फिल्म में बिपाशा ने सोनिया खन्ना का रोल निभाया था। सोनिया, कबीर लाल (जॉन अब्राहम) के साथ एक खतरनाक रिश्ते में फंसी होती है। इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने सोनिया के अमीर पति रोहित खन्ना का रोल किया था।

ये भी पढ़ेंः परीक्षा से बचने के लिए पहली बार की थी एक्टिंग, सीधे अस्पताल पहुंच गई एक्ट्रेस, हो गया अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!