गांधीनगर नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे, जानें

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव आयोग ने बुधवार को गांधीनगर नगर निगम और ओखा तथा थरा नगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया। इन नगर निकायों के लिए मतदान 11 अक्टूबर को होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। काउंटिंग 13 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव के लिए अधिसूचना 21 सितंबर को जारी की जाएगी। 

नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 26 सितंबर

चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 सितंबर को होगी। उम्मीदवार 29 सितंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। आयोग ने बताया कि जरूरत पड़ने पर 12 अक्टूबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। 

आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित इलाकों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। गांधीनगर में 11 वार्डों में नगर निगम की कुल 44 सीट हैं। अक्टूबर 2021 में हुए पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 44 में से 41 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी (AAP) को एक सीट पर जीत मिली थी। आयोग ने बताया कि तीनों स्थानीय निकायों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जाएंगे। 

बता दें कि इससे पहले वर्ष  2021 के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। BJP ने तब सभी छह नगर निगमों के अलावा 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर अपना दबदबा बनाए रखा था। अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे। अरविंद केजरीवाल की AAP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी। सूरत नगर निगम में आप ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। AAP इस बार 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढ़ें:


गुजरात कांग्रेस के लिए इतना खास क्यों? सुरजेवाला ने बताई वजह, गांधी-पटेल का भी किया जिक्र



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/untitled-design-2026-09-16t201847-1789570100.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!