श्रेयस अय्यर सीरीज तो जीते, लेकिन फिर खुद ही बढ़ा रहे हैं टीम की टेंशन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जीत ली है। पहले दोनों मैच भारत ने सात विकेट जीते हैं। वैसे तो इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान ​क्रिकेट बोर्ड कर रहा है, लेकिन फिर भी दिल्ली में मैच खेले जा रहे हैं, इसलिए कहा जाना चाहिए कि श्रेयस ने पहली बार भारत में सीरीज जीती है। इस बीच कप्तानी तो ठीक है, लेकिन खुद कप्तान श्रेयस का बल्ला पूरी तरह से खामोश है। उनसे रन नहीं बन रहे हैं। मौजूदा सीरीज से पहले जब वे जिम्बाब्वे सीरीज खेल रहे थे, तब भी रन नहीं बना पाए थे। 

श्रेयस ने अब तक दो मैचों में बनाए हैं केवल 19 ही रन

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रेयस अय्यर बैटिंग के लिए आए और आठ रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने केवल 11 रन बनाए। हालांकि पहला मैच जहां एक ओर अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण जीत गए, वहीं दूसरे मैच में संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली और जीत दिला दी। लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर श्रेयस का कोई योगदान नहीं रहा। 

जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान भी नहीं बने थे श्रेयस से रन

ऐसा नहीं है कि श्रेयस का बल्ला केवल इसी सीरीज में ना चल रहा हो। इससे पहले जब जिम्बाब्वे से तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी, तब भी कुछ ऐसा ही था। उस सीरीज के पहले मैच में श्रेयस 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरे मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और तीसरे मैच में केवल 27 रन बनाकर आउट हो गए। यानी पिछले पांच मैचों की ही बात करें तो उनके बैट से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। 

सीरीज का तीसरा मैच बाकी, 17 सितंबर को खेला जाएगा

अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बचा है, इसमें देखना होगा कि श्रेयस कुछ रन बनाते हैं कि नहीं। जीत तो अपनी जगह है, लेकिन उन्हें बल्लेबाज के तौर पर कुछ रन भी तो बनाने होंगे, जो अभी तक नहीं आए हैं। ये टीम इंडिया और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए टेंशन की बात है, जिससे उन्हें जल्द बाहर आना होगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली में ही खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव, वरुण चक्रवर्ती बाहर, किसकी हुई एंट्री

आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ा, जॉस बटलर ने भी लगाई छलांग

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/shreyas-iyer-2-afp-1789563938.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!