लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, मंगलवार के बाद बुधवार को भी गिरा भाव

स्थानीय मांग में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर कीमतों में नरमी के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज लगातार दूसरा दिन था, जब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बताते चलें कि इस हफ्ते सोमवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन इसमें कमजोरी देखने को मिली है।

29 सितंबर को 1,48,600 रुपये था सोने का भाव

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गया। मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये एक सप्ताह का निचला स्तर है। सोना 29 सितंबर को 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। 

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने बढ़ाया दबाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ”बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों और खुदरा मांग में नरमी के बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई।” उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सप्लाई बाधित होने की नई चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी सोने की कीमतों में गिरावट को बढ़ावा दिया।

लगातार तीसरे दिन स्थिर रहीं चांदी की कीमतें

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि रुपये में गिरावट ने सोने की कीमतों में और ज्यादा गिरावट को सीमित करने का काम किया। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 96.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इस बीच, चांदी की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंची चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 47.42 डॉलर यानी 1.14 प्रतिशत गिरकर 4,116.55 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, चांदी 2.26 प्रतिशत गिरकर करीब 3 महीने के निचले स्तर 59.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। इससे पहले चांदी 9 जुलाई को 59.96 डॉलर प्रति औंस के आसपास थी। कमोडिटी मार्केट के जानकार अक्षत सिद्धांत ने कहा कि वैश्विक कारोबार में सोने पर दबाव है और ये 4,120 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है, जबकि चांदी करीब 60 डॉलर पर है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें

लंबी दूरी वाली ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगी जबरदस्त सुविधाएं, साफ-सफाई की होगी खास निगरानी



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/gold-pti-4-1791383274.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!