गिरते बाजार में हैवीवेट ‘जेम्स’ बनाएगा मुनाफा! Motilal Oswal बुलिश, 26% अपसाइड के लिए BUY रेटिंग

Tata Group Stock: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (8 अप्रैल) को रिकवरी देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1200 अंक तक चढ़ गया। निफ्टी-50 में भी मजबूती आई और यह शुरुआती कारोबार में 22,577.55 अंक तक चला गया। वहीं, इससे…

Tata Group Stock: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (8 अप्रैल) को रिकवरी देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1200 अंक तक चढ़ गया। निफ्टी-50 में भी मजबूती आई और यह शुरुआती कारोबार में 22,577.55 अंक तक चला गया। वहीं, इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमश: 3% और 3.25% टूट गए थे। इंडेक्स में 4 जून, 2024 के बाद यह सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट थी। बाजार में अस्थिर माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने टाटा ग्रुप के दिग्गज स्टॉक टाइटन (Titan) पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने Q4 अपडेट के बाद शेयर में खरीदारी की सलाह दी है।

Also Read: RBI MPC Meet: रिजर्व बैंक फिर सस्ता करेगा कर्ज? एनॉलिस्ट्स ने बताया- RBI क्यों Repo Rate में 25bps की कर सकता है कटौती

Titan: टारगेट प्राइस ₹3800| रेटिंग BUY| अपसाइड 26%|

मोतीलाल ओसवाल ने जूलरी और घड़ी बेचने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन पर अपनी रेटिंग को ‘BUY‘ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 3800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह से स्टॉक आगे चलकर निवेशकों को 26% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। टाइटन के शेयर सोमवार को 3023 रुपये पर बंद हुए थे।

स्टॉक की परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो टाइटन का शेयर अपने हाई से 22% नीचे चल रहा है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 5.24% चढ़ा है। शेयर में मंगलवार (8 April) को भी जोरदार तेजी देखने को मिली और यह शुरुआती कारोबार में 5% से ज्यादा चढ़ गया। वहीं, शेयर पिछले छह महीने में लगभग 10% टूटा है। स्टॉक ने 30 सितंबर, 2024 को 3,866.15 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था। स्टॉक का 52 वीक लो 2,947.55 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप (Mcap) 2,79,430 करोड़ रुपये है।

Also Read: इमरजेंसी में Mutual Funds पर आसानी से मिल जाएगा सस्ता लोन, कब करें अप्लाई; जानें इसके नफा-नुकसान

ब्रोकरेज ने Titan पर क्यों दी BUY रेटिंग?

ब्रोकरेज ने कहा कि टाइटन ने 2024-25 की मार्च तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी कर दिया है। इसमें कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसने 72 स्टोर खोले है। इसकी कुल रिटेल उपस्थिति (कैरेटलेन समेत) मार्च तिमाही के अंत में 3,312 स्टोर थी।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, सोने की कीमतों में वृद्धि के चलते मार्च तिमाही में टाइटन की स्टैंडअलोन जूलरी बिक्री सालाना आधार पर 24% बढ़ गई। ब्रोकरेज ने इसमें 18% वृद्धि का अनुमान लगाया था।ब्रोकरेज ने कहा कि सोने की कीमतों में उछाल के कारण कम कीमत वाले क्षेत्रों में उपभोक्ता मांग में कमी आई। इससे खरीदारों की संख्या में एकल अंकों में वृद्धि हुई। हाई वैल्यू वाले बैंड पर मांग स्थिर रही। इसके चलते टिकट साइज में दो अंकों की वृद्धि हुई।

इसके अलावा टाइटन के घड़ियों और वियरेबल सेगमेंट के घरेलू कारोबार में सालाना आधार पर 20% की वृद्धि हुई है। टाइटन, फास्टट्रैक और सोनाटा ने एनालॉग घड़ियों में सालाना आधार पर 18% तक की वृद्धि हुई। कंपनी के इस डिवीज़न ने तिमाही में 41 नए स्टोर खोले। इनमें टाइटन वर्ल्ड के 20 स्टोर, हेलिओस के 10 और फास्टट्रैक के 11 स्टोर शामिल हैं।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

https://hindibusinessstandard.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2024/12/Tata-Group-Stocks.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!