एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का आगाज, पहले ही मुकाबले में रोचक जंग, अफगानिस्तान ने मारी बाजी

एशियन गेम्स में अब मेंस क्रिकेट का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला खेल लिया गया है, जो काफी रोचक रहा। हालांकि टीम इंडिया अभी थोड़े दिन बाद मैदान में उतरेगी, क्योंकि उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। इस बीच पहला मुकाबला जापान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, जो काफी रोचक रहा, हालांकि आखिर में अफगानिस्तानी टीम ने बाजी मार ली। अब टीम क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही है। 

जापान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला मुकाबला

जापान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एशियन गेम्स के टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। टीम की बैटिंग कोई खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अकरम ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, इसके लिए उन्होंने 29 बॉल खेली। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान दरवेश रसूली ने 27 बॉल पर 29 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके आए। जापान के सामने जीत के लिए एक आसान लक्ष्य था। 

जापानी टीम को 48 रनों से मिली हार

जापानी टीम जब इस टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी तो शुरुआत में ही उसे झटके लगने शुरू हो गए। टीम कभी भी संभल ही नहीं पाई। टीम 19.3 ओवर में अपने सभी विकेट गवांकर केवल 81 रन ही बना सकी और मुकाबला 48 रनों से हार गई। हालांकि बीच में एक बार लगा कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन टीम की गाड़ी पटरी से उतरती चली गई। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने दो अंक हासिल कर लिए हैं। 

लीग फेज में दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें 

एशियन गेम्स के लिए छह टीमों को तीन तीन करके बांटा गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में हांगकांग चाइना, मलेशिया और ओमान की टीमें नजर आ रही हैं। यहां से जो दो टीमें जीतेंगी, वो क्वार्टर फाइनल में चली जाएंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें पहले ही रैंकिंग के आधार पर वहां हैं। 

टीम इंडिया 28 सितंबर को खेलेगी अपना क्वार्टर फाइनल मैच

भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी। जो टीम ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहेगी, उसका मैच भारत से होगा। यानी आने वाले दो दिन में तय हो जाएगा कि भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में किससे टकराएगी। भारत की महिला टीम पहले से ही श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीत चुकी है, अब देखना होगा कि मेंस टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है। 

यह भी पढ़ें 

LIVE: IND A vs AUS A मैच में भारत ने बनाई ऑस्ट्रेलिया पर लीड, यहां देखें Score

भारतीय टीम की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे पाकिस्तानी हेड कोच, माना पाकिस्तान के लिए उस स्तर तक पहुंचना बड़ी चुनौती

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/darwish-rasoolipti-1790230860.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!