बेसन वाली मसाला मूंगफली घर में कैसे बनाएं, एकदम करारी बनेंगी, आसान है रेसिपी

अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो तो बेसन में लिपटी मसाला पीनट्स खाने में काफी टेस्टी लगती हैं। बेसन वाली मूंगफली की नमकीन स्नैक्स में काफी पसंद की जाती है। आप इसे घर में भी आसानी से बना सकते हैं। सिर्फ बेसन, कुछ घर के मसाले और मूंगफली से इसे तैयार किया जा सकता है। घर में मेहमान आने वाले हों या त्योहार पर मीठा खाकर बोर हो गए हैं तो मसाला मूंगफली से स्वाद चेंज हो सकता है। आइये जानते हैं समाला मूंगफली बनाने की आसान रेसिपी क्या है? 

बेसन वाली मसाला मूंगफली की रेसिपी

पहला स्टेप- बेसन वाली मसाला मूंगफली को घर में बनाना आसान है। इसके लिए एक बाउल में 1 कप बेसन, 2 चम्मच कॉर्न फ्लार, 2 चम्मच चावल का आटा, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच नमक, थोड़ी हींग और दो पिंच बेकिंग सोडा डाल दें। 

दूसरा स्टेप- सारी चीजों को ऐसे ही सूखा मिक्स कर लें। अब नमकीन को बनाने के लिए आप डेढ कप मूंगफली के दाने लें। मूंगफली के साथ बेसन को मिलाएं। अब 1 चम्मच कोई भी तेल डालें और मूंगफली में बेसन को मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और बेसन को अच्छी तरह से मूंगफली पर चिपकने दें। 

तीसरा स्टेप- अब पानी डालते हुए मूंगफली पर बेसन को चिपचिपा होने तक चिपकने दें। अब ऊपर से 2-3 चम्मच चावल का आटा डालें और मूंगफली को अलग-अलग कर लें। सारी मूंगफली एकदम सूखी जैसी तैयार हो जाएंगी। अब मूंगफली को फ्राई करने के लिए तेल गर्म करें। तेल में मूंगफली डालें और इन्हें अच्छी तरह फ्राई कर लें।

चौथा स्टेप- अब मूंगफली को ठंडा होने दें और इसमें ऊपर से लाल मिर्च डालें। अब इसमें आधा चम्मच चाट मसाला और हल्का नमक डालें। तैयार है बेसन वाली मसालेदार मूंगफली की नमकीन, जिसे आप एक महीने तक आसानी से खा सकते हैं। किसी एयर टाइट कंटेनर में मूंगफली की नमकीन को स्टोर कर लें। चाय के साथ ये नमकीन खाने में काफी टेस्टी लगती है। 

  

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!