मीठा और हल्का खाने का मन हो तो बना लें सूजी की खीर, बच्चों को खूब पसंद आएगी, आसान है रेसिपी

घर में अचानक कोई मेहमान आ जाए या कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप सूजी की खीर बना सकते हैं। सूजी की खीर बनाने में बहुत कम मेहनत लगती है और ये खीर बहुत ही टेस्टी बनती है। दक्षिण भारत में सूजी की खीर को पायसम रहते हैं। बच्चों को सूजी की खीर बहुत पसंद आती है। आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। सिर्फ दूध, चीनी और कुछ मेवा डालने से भी इसका स्वाद बढ़ जाता है। फटाफट नोट कर लें सूजी की खीर बनाने की आसान रेसिपी।

सूजी की खीर रेसिपी

पहला स्टेप- खीर बनाने के लिए एक पैन में 1 टेबल स्पून घी डालकर इसमें पसंदीदा मेवा डाल दें। आप इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालकर सारी चीजों को 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर भून लें। अब मेवा निकाल लें और पैन में 1 चम्मच घी और डाल दें। इसमें करीब 4 बड़े चम्मच सूजी डालकर मीडियम आंच पर कुछ मिनट तक भूनें। जब सूजी का रंग गोल्डन हो जाए तो समझ लें सूजी भुन चुकी है।

दूसरा स्टेप- अब इसी पैन में 2-3 कप गाढ़ा दूध डालें और सूजी को इसमें डालकर पकाएं। अब स्वादानुसार चीनी मिला दें और खीर को अच्छी तरह दूध के साथ मिक्स होने तक पकाते रहें। अब इसमें पिसी हुई इलायची डाल दें। सूजी की खीर को अपने हिसाब से पतला या गाढ़ा रख सकते हैं। 

तीसरा स्टेप- खीर में सारे मेवा मिला दें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके 5-6 मिनट तक पकाएं। सूजी की खीर बनकर तैयार है। आप इसे ठंडा करके या फिर गर्म ही खा सकते हैं। सूजी की खीर बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। आप इसे मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।

त्योहार पर सूजी की खीर मीठा खाने के लिए अच्छा विकल्प है। नाश्ते में भी सूजी की खीर बनाकर खा सकते हैं। इसे आप ठंडा करके आएंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा। खीर को हल्का केसरी रंग देने के लिए आप इसमें केसर भी डाल सकते हैं। कुछ लोग सूजी को कम भूनकर डालते हैं तो स्वाद उतना अच्छा नहीं आता। खीर में सूजी को हलवा जितना भूनकर ही मिलाना चाहिए।

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!