इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, रद्द हुआ मुकाबला तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट का दूसरा क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर को खेला जाना है। हालांकि, इस मैच पर बारिश का भारी साया मंडरा रहा है और इसके धुलने की पूरी संभावना है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? आपको बता दें कि भारतीय टीम को बेहतर रैंकिंग (सीडिंग्स) की वजह से सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, जबकि अफगानिस्तान की युवा टीम ग्रुप स्टेज के मैच खेलकर यहां तक पहुंची है। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान को नेपाल के हाथों हार भी झेलनी पड़ी थी, वहीं भारत इस टूर्नामेंट में अपनी मजबूत टीम के साथ उतरा है।

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच रद्द 

इससे पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेले जाने वाला पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द हुआ था। बेहतर रैंकिंग की वजह से पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। Accuweather की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान निशिन शहर में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होने के आसार हैं। मैच के समय बारिश होने की संभावना 35 से 60 प्रतिशत तक जताई गई है, साथ ही पूरे दिन आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी रहेगा। ऐसे में बारिश की वजह से मैच रद्द हो सकता है या फिर ओवर घटाकर छोटा किया जा सकता है। अगर मौसम ज्यादा खराब रहता है और अंपायरों को लगता है कि कम से कम 5-5 ओवर का खेल भी संभव नहीं है, तो मैच को पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा।

किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

अगर भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, मैच धुलने पर ICC T20 रैंकिंग में ऊपर रहने वाली टीम को आगे भेजा जाता है। वर्तमान में भारत T20I रैंकिंग में नंबर-1 पर है जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। ऐसा ही एशियन गेम्स 2022 के फाइनल में भी हुआ था, जहां भारत-अफगानिस्तान मैच बारिश में धुलने के बाद बेहतर रैंकिंग की वजह से भारत को गोल्ड और अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल मिला था।

भारत का पलड़ा है भारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 मैचों में हमेशा भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 12 T20 मैचों में से 11 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

IND vs AFG एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मैच फ्री में कैसे देखें लाइव? ये है सबसे आसान तरीका

शुभमन गिल ने पहले वनडे में कुलदीप यादव को बताया गेम चेंजर, विराट कोहली पर दिया दिल जीतने वाला बयान

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-28t091818-1790567317.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!