क्या सच में चोटिल हैं सिराज? तेज गेंदबाज के फॉर्म और चोट को लेकर कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। इस सीरीज में उनके स्पीड में भी गिरावट देखने को मिली और वह लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। इस सीरीज में सिराज कई बार छोटे रन-अप के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। पहली पारी में कैच लेने की कोशिश के दौरान वह जमीन पर भी गिर गए थे जिसके बाद उनकी चोट को लेकर भी सवाल उठे। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सिराज के फॉर्म और चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सिराज को कोई चोट नहीं लगी है- शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने साफतौर पर कहा कि सबसे पहली बात, सिराज को कोई चोट नहीं लगी है। गॉल में खेले गए पहले मैच में भी उनकी तबीयत थोड़ी खराब थी। वो आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे, यानी लगभग दो महीने के लंबे ब्रेक के बाद वह मैदान पर लौटे हैं। जब कोई खिलाड़ी इतने समय बाद खेलता है, तो उसे अपनी पुरानी लय और फॉर्म वापस पाने में थोड़ा वक्त तो लगता ही है।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि पहले मैच में भी हमें लगा कि सिराज की गेंदबाजी में वो पुरानी रफ्तार नहीं थी। लेकिन जब आप लगातार खेलते रहते हैं, तो धीरे-धीरे अपनी लय और फॉर्म वापस पा लेते हैं। इसलिए उनकी चोट को लेकर घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि जब सिराज लय खोजने में संघर्ष कर रहे थे, तब साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की कमान अच्छे से संभाली। गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा के शानदार खेल की भी खुलकर तारीफ की।

शुभमन गिल ने की प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ

शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि वह हमारे बेस्ट गेंदबाजों में रहे हैं। जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं हो रही होतीं, तो खासकर इस सत्र में वह हमारे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मौके बनाए हैं और कप्तान के तौर पर मैं यही चाहता हूं। जब विकेट की गारंटी नहीं हो, तब हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होती है जिस पर भरोसा किया जा सके। उन्होंने यह काम शानदार तरीके से किया। मैच की बात करें तो पांचवें दिन मेजबान टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरा दिन निकाल दिया और सोनल दिनुषा की नाबाद 133 रन की शानदार पारी की बदौलत मैच ड्रॉ करा लिया

यह भी पढ़ें

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, अब WTC पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ा है भारत? फाइनल की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन दो खिलाड़ियों ने बचाई इंग्लैंड की लाज, पाक गेंदबाजों ने झटके 9 विकेट

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/india-tv-2026-08-28t075113-1787883641.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!