LIVE: नेपाल के त्रिशूली में भारी बारिश, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया, मृतकों का आंकड़ा 600 के पार पहुंचा

नेपाल में फ्लैश फ्लड से मरने वालों का आंकड़ा अब 600 को पार कर गया है। इस विनाशकारी सैलाब के बाद से करीब दो हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लापता लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी हैं। भारत के करीब 320 नागरिक अभी लापता हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। लापता भारतीयों में से कई कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं। वहीं इस बीच नेपाल में एक नया खतरा पैदा हो गया है। चीन और नेपाल बॉर्डर पर  तिब्बत के दोभाल इलाके में बनी आर्टिफिशियल झील से लगातार पानी ओवरफ्लो होने की खबर है। वहीं सेना और नेपाल पुलिस का रेक्स्यू ऑपरेशन जारी है। सेना ने रसुवा जिले में अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोप्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया है।

भोटे कोशी नदी का जलस्तर बढ़ा

चीन-नेपाल सीमा के पास तिब्बत के दोभाल इलाके में बनी आर्टिफिशियल झील से लगातार पानी ओवरफ्लो होने की खबर है। इसके चलते भोटे कोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी किनारे व निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 63 कर्मचारियों समेत अब तक 84 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों को भी सुरक्षित भारत पहुंचाया गया है। वहीं चीन की सीमा की ओर फंसे करीब 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/nepal-1787965928.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!