राहुल चाहर ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, काउंटी मैच में अकेले आधी टीम को दिखाया पवेलियन का रास्ता

टीम इंडिया से बाहर चल रहे 27 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है। एसेक्स के खिलाफ मैच में सरे की टीम पहली पारी में सिर्फ 183 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद राहुल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 22 ओवर में 80 रन देकर 6 विकेट चटकाए और अपनी टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के सामने एसेक्स के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। बता दें कि राहुल चाहर इस काउंटी सीजन में सरे के लिए 8 मैच खेलेंगे

 

राहुल चाहर ने 6 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

राहुल चाहर की घातक गेंदबाजी के सामने एसेक्स के बल्लेबाज टिक नहीं सके और राहुल ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का नौवां 5-विकेट हॉल और दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। राहुल की इस गेंदबाजी के बावजूद एसेक्स ने पहली पारी में 279 रन बनाकर 96 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके जवाब में दूसरी पारी में सरे की शुरुआत खराब रही और दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 51 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए।

2021 में राहुल चाहर ने खेला था भारत के लिए आखिरी मुकाबला

राहुल चाहर की बात करें तो उन्होंने एक वनडे और 6 T20Is मैच खेला है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 5 साल पहले खेला था। नवंबर 2021 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। उन्होंने ये मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नामीबिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्हें भारत के लिए एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने 6 टी20 मैच खेलकर 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 1 वनडे मैच में 3 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 28 फर्स्ट क्लास और 61 लिस्ट ए मैच खेला था।

एसेक्स के लिए डीन एल्गर ने लगाया शतक

एसेक्स और सरे के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां एसेक्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरे की टीम 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसेक्स की टीम पहली पारी में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसेक्स के लिए पहली पारी में डीन एल्गर ने 113 रन की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सरे की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाने में कामयाब रही। सरे की टीम अभी भी 45 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें

जो रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अपने नाम, टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

वुमेंस एशिया कप में थाईलैंड ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मुकाबले में हांगकांग को दी मात

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/india-tv-2026-08-29t085854-1787974103.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!