महाराष्ट्र के पालघर में ओलियम गैस का रिसाव, 2 किलोमीटर तक फैला असर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक औद्योगिक क्षेत्र में एक रासायनिक इकाई से ओलियम (सल्फ्यूरिक एसिड का धुआं) गैस लीक हो गई।

गैस रिसाव के बाद आसपास के इलाकों से 2,600 से अधिक लोगों को निकाला गया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कुछ लोगों को आंखों में हल्की जलन हुई।

अधिकारी ने कहा कि एमआईडीसी डी-जोन क्षेत्र में भगेरिया केमिकल्स कंपनी इकाई से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने तत्काल कार्रवाई की। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रमुख डॉ. इंदु रानी जाखड़ के अनुसार घटना दोपहर करीब दो बजे की है.

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा, “घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन दल, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन तंत्र तुरंत मौके पर पहुंच गया।”

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, गैस रिसाव के कारण खाड़ी के तरलीकृत प्राकृतिक गैस आपूर्तिकर्ता के बंद होने के बाद यूरोपीय प्राकृतिक गैस वायदा में 42.6% की वृद्धि हुई।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!