पाकिस्तान चाहे कुछ भी कर ले, ना तो इस देश के हालात सुधरेंगे और ना ही क्रिकेट टीम में ही कुछ सुधार होगा। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले दिन पहले ही घंटे में फिर से टीम की पोल खुल गई और कुछ ही देर में आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान बाबर आजम जिस तरह से आउट हुए, उसे देखकर तो कोई भी हंसे बिना नहीं रह पाएगा।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद बदल दी गई थी आधी टीम
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप सा मच गया था। एक ही झटके में सात खिलाड़ी टीम से बाहर कर दिए गए और उन्हें घर वापस जाने का फरमान जारी हुआ। यहां तक कि हेड कोच को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें भी हटा दिया गया। इसके बाद टीम में नए खिलाड़ियों की एंट्री कराई गई। जो सात खिलाड़ी चुने गए, उनमें से पांच में तो अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू भी नहीं किया था। इसके बाद पाकिस्तान को उम्मीद थी कि कम से कम तीसरे टेस्ट में तो इज्जत बच जाएगी, लेकिन हाल वही हुआ, जो इससे पहले हो रहा था।
इंग्लैंड ने किया टॉस जीलकर पहले बैटिंग का फैसला, सैम अयूब शून्य पर आउट
तीसरे टेस्ट के लिए जब कप्तान बाबर आजम टॉस के लिए आए तो इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया और कप्तान जो रूट ने बताया कि वे पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए गए हैं। लेकिन मैच को शुरू हुए अभी कुछ ही वक्त हुआ था कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब बिना खाता खोले आउट हो गए। टीम के खाते में केवल आठ ही रन जुड़े थे। मजे की बात ये है कि पाकिस्तानी टीम अभी एक भी पारी में पहले विकेट लिए दहाई के अंक नहीं जोड़ पाई है। यानी पहला विकेट 10 रन पूरे होने से पहले ही गिर जाता है। सैम अयूब तो जैसे शून्य का नया रिकॉर्ड बनाने पर तूले हुए हैं। साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक सैम अयूब 48 पारियां खेल चुके हैं, इसमें से वे 9 बार डक पर आउट हुए हैं, जो इंटनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हो चुका है।
बाबर आजम की भी पोल खुली, बना सके केवल आठ रन
एक एक कर पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे, इसके बाद नंबर पांच पर कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आए। उम्मीद की जा रही थी कि वे कुछ करेंगे, क्योंकि मैच से एक दिन पहले ही वे बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे, उनकी पोल कुछ ही देर में खुलकर सामने आ गई। बाबर आजम 18 बॉल पर केवल सात ही रन बना सके और आउट हो गए। उन्होंने केवल एक चौका लगाया। जोश टंग की बॉल पर बाबर आजम क्लीन बोल्ड हो गए। इसका वीडियो देखने से पता चलता है कि बाबर आजम को पता ही नहीं चला कि बॉल कब उनके बीच से निकलकर स्टंप पर जा टकराई। वे एक बार फिर से हंसी का पात्र बन गए हैं।
पाकिस्तान का सीरीज में सूपड़ा साफ होना करीब करीब तय
पाकिस्तानी टीम ने अब तक दो टेस्ट मैचों में जो चार पारियां खेली हैं, उसमें से एक भी बार टीम का स्कोर 200 के पार नहीं गया है। इस बार भी ऐसा ही कुछ होते हुए नजर आ रहा है। आधी से ज्यादा टीम 100 से भी कम के स्कोर पर आउट हो चुकी है और बचे हुए बल्लेबाज भी क्या करेंगे। पहले दिन शुरुआती दो घंटों में ही लग रहा है कि ये मैच पूरे पांच दिन नहीं चलेगा, उससे पहले ही पाकिस्तान हथियार डाल देगा और उसका सूपड़ा साफ होना करीब करीब तय सा नजर आ रहा है।
यहां देखें बाबर आजम का बोल्ड वीडियो
यह भी पढ़ें
दोहरा शतक ठोकने के बाद भी नहीं रुके ईशान किशन, दूसरी पारी में तोड़ा 16 साल पुराना कीर्तिमान
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/babar-azam-2-afp-1788954689.jpg







