वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चिंताजनक खबर आई है। शुक्रवार (25 सितंबर) शाम को प्रैक्टिस के दौरान कप्तान शुभमन गिल को मोहम्मद सिराज की एक गेंद दाहिनी कोहनी में जाकर लग गई, जिससे वे चोटिल हो गए। गेंद लगने के बाद उन्हें तुरंत नेट्स से बाहर ले जाया गया और उनकी कोहनी पर पट्टी बांधी गई। गिल लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय तक मैदान से दूर रहे। इसके बाद उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस नहीं किया। IND vs WI सीरीज के पहले वनडे मैच को लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी यहां दी गई है।
नेट्स में दोबारा प्रैक्टिस करते हुए नजर आए शुभमन गिल
गिल की इस चोट के बाद यह सवाल उठ रहा था कि क्या वे 27 सितंबर को होने वाले पहले वनडे मैच में खेल पाएंगे या नहीं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चोट लगने के बाद वे दोबारा बल्लेबाजी करते हुए नहीं दिखे लेकिन उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों से बात की और वह बिना आइस पैक के नजर आए। इससे साफ होता है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वे पहले मैच में कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। भारतीय टीम के लिए गिल का फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि साल 2026 में ODI में वे भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस साल 9 मैचों की 8 पारियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.50 की औसत से 561 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
रोहित और विराट ने एक साथ किया अभ्यास
प्रैक्टिस सेशन में कप्तान के चोटिल होने से थोड़ी देर पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने करीब 20 मिनट तक एक साथ नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज से बाहर रहने के बाद विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में दिखे। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों और लोकल नेट बॉलर्स के सामने आसानी से कई शानदार शॉट्स लगाए। रोहित शर्मा ने इससे पहले अपने आखिरी वनडे में लॉर्ड्स में शानदार शतक लगाया था। वह उस फॉर्म को इस सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और औकिब नबी
यह भी पढ़ें
IND vs WI पहला वनडे टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, बदलना पड़ेगा चैनल
विनोद कांबली ने वृद्धाश्रम से शेयर किया वीडियो, फैंस उनकी सेहत को लेकर हुए चिंतित
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-25t203734-1790348908.jpg








