मुंबई की रणजी टीम से सूर्यकुमार यादव हुए ड्रॉप, 34 वर्षीय खिलाड़ी को मिली कप्तानी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है और इसके लिए टीमों की घोषणा शुरू हो गई है। सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को मुंबई की टीम का ऐलान कर दिया गया। इस बार टीम की कमान 34 साल के सिद्धेश लाड को सौंपी गई है, जबकि भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान के रूप में दो इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा खुद को उपलब्ध बताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को टीम में जगा नहीं मिली है।

सूर्यकुमार यादव के सेलेक्शन पर क्या बोले सेलेक्टर?

मुंबई की टीम सेलेक्शन में सबसे खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई थी, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इस पर मुंबई के चीफ सेलेक्टर ने कहा कि वे युवाओं को मौका देना चाहते थे। उन्होंने साफ किया कि सूर्या अभी भी उनके फ्यूचर प्लान में शामिल हैं, लेकिन पिछले डेढ़ साल से उन्होंने रेड बॉल से क्रिकेट नहीं खेला है। इसके लिए उन्हें पहले कुछ रेड बॉल मैच खेलकर अपनी दावेदारी साबित करनी होगी।

वनडे सीरीज में जायसवाल को नहीं मिला मौका

यशस्वी जायसवाल हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम के साथ थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह भारत की टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी हैं, लेकिन अगले एक महीने तक भारतीय टीम का कोई टेस्ट मैच नहीं है। भारतीय टीम को 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां उन्हें 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम इंडिया 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है। अगले 27 दिनों तक जायसवाल का कोई इंटरनेशनल मैच नहीं है, इसीलिए वह रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए मौजूद थे और उन्हें मुंबई की टीम में चुन लिया गया।

11 अक्टूबर से चंढीगढ़ के खिलाफ मैच खेलेगी मुंबई

मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप में खेल रही है। उसका पहला मैच 11 अक्टूबर से चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह चार दिन का मैच होगा। बता दें कि रणजी ट्रॉफी के सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल मैच ही 5-5 दिनों के होते हैं, बाकी सारे मैच 4 दिनों के ही खेले जाते हैं।

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई का स्क्वॉड

सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डीसूजा, ओंकार तारमाले

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले T20I मैच में मौका? मोर्ने मोर्कल के बयान से बढ़ा सस्पेंस

श्रेयस अय्यर 2 वनडे में करेंगे कप्तानी, आकाश दीप का कमबैक तय, NZ दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-05t230609-1791221787.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!