हर इंसान में एक शक्तिमान होता है”, कैप्टन स्मित मछार की जांबाजी पर अब मुकेश खन्ना ने लुटाया प्यार, बोले- “तुस्सी ग्रेट हो पापे

आसमान में मौत सामने थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने हिम्मत नहीं हारी। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हमले के बाद हालात बेहद खतरनाक हो गए थे। विमान में सवार 174 यात्रियों की जिंदगी खतरे में थी, लेकिन घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने सूझबूझ और हौसले से विमान हादसा को टाला और 174 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। पूरी दुनिया कैप्टन स्मित के इस जज्बे को सलाम कर रही है।

बॉलीवुड सितारों के बाद अब टीवी के मशहूर अभिनेता और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने भी कैप्टन स्मित की हिम्मत को सलाम किया है। मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित की बहादुरी पर एक वीडियो शेयर किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर इंसान के अंदर एक ‘शक्तिमान’ होता है, लेकिन कुछ लोग ही मुश्किल वक्त में अपनी ताकत पहचान पाते हैं। कैप्टन स्मित ने भी ऐसे ही मुश्किल समय में हिम्मत दिखाई और कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

मुकेश खन्ना ने कहा कि कैप्टन स्मित ने एक बड़े हादसे को होने से रोक दिया। उन्होंने पायलट की बहादुरी की तारीफ करते हुए आखिर में लिखा, “तुस्सी ग्रेट हो पापे।” बता दें कि शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक कई हस्तियों ने पायलट की सराहना की है।

 

फ्लाइट में क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उड़ान के दौरान कॉकपिट में अचानक को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और विमान को संभालते रहे। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद क्रू मेंबर्स को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने स्थिति को संभालने में मदद की।

174 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स की जान बची

कैप्टन स्मित ने मुश्किल हालात में विमान पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। कैप्टन स्मित की सूझबूझ और हिम्मत की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। यही वजह है कि दुनिया के बड़े-बड़े लीडर्स से लेकर फिल्म और टीवी जगत तक लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

‘इजरायली, भारतीय और अमीराती गठजोड़ क्षेत्र और दुनिया का भविष्य’, फ्लाईदुबई कांड पर इजरायल का बड़ा बयान

अमेरिका के अकेले पड़ने से चीन की बढ़ती ताकत तक, जयशंकर ने खोल दिए पूरी दुनिया के धागे

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!